Poly phase multi phase system / पोली फेज बहु फेज प्रणाली

1
  • किसी संतुलित तीन फेजी प्रणाली में यदि कोई रैखिक संतुलित लोड लगा हो तो लोड को दी गयी कुल शक्ति हर क्षण सामान (नियत) होती है। इससे विद्युत जनित्र और विद्युत मोटर में कंपन नहीं होता।
  • तीन फेजी धाराएं यदि संतुलित हों तो उनका योग हर समय शून्य होता है। इसका अर्थ है कि संतुलित लोड की स्थिति में न्यूट्रल तार के बिना भी काम चला सकता है, या बहुत पतले न्यूट्रल तारा से काम चला सकता है।
  • तीन फेजी प्रणाली एक ऐसा चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न कर सकती है जो नियत चाल से चक्कर करता है। इसी सिद्धांत परा तीन फेजी इंडक्शन मोटरकाम करता है। इंडक्शन मोटर को उद्योगों का घोड़ा (workhorse) कहा जाता है। यह बहुत ही विश्वसनीय मोटर है।
उपरोक्त सभी गुण ३, ६, ९, १२ (आदि) फेज वाले सभी प्रणालियों में भी संभव हैं जिनमें तीन फेज सबसे सरल है।
अधिकांश घरेलू लोड एकफेजी होते हैं (जैसे बल्ब, कपड़ा प्रेस करने की इस्तरी, हीटर आदि)। अधिकांश देशों में तीन फेजी शक्ति घरों में नहीं जाती बल्कि कोई एक फेज और न्यूट्रल (तथा अर्थ) ही घरों में आता है। (दूसरा फेज, दूसरे घरों में भेजा जाता है)
तीन फेजों के लिए प्रायः तीन अलग-अलग रंगों के तारों (केबल) का प्रयोग किया जाता है। भारत में लाला, पीला और नीला रंग इन तीन फेजों के प्रतीक हैं। न्यूट्रल को काले रंग से तथा अर्थ को हलके हरे रंग के तार से लिया जाता है।







Post a Comment

1Comments
Post a Comment